मुजफ्फरनगर में शिवसेना ने किया जनसेवा एवं अभिनंदन कार्यक्रम.

मुजफ्फरनगर। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मुख्यमंत्री एवं प्रधानमंत्री के रूप में 25 वर्ष का कार्यकाल पूर्ण होने के अवसर पर शिवसेना पश्चिम उत्तर प्रदेश इकाई की ओर से बुधवार को पश्चिम प्रदेश कार्यालय पर जनसेवा एवं अभिनंदन कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता पश्चिम प्रदेश राज्य प्रमुख ललित मोहन शर्मा ने की और संचालन मंडल प्रमुख शरद कपूर ने किया। इस दौरान जरूरतमंद महिलाओं और पुरुषों को शाल एवं चादर वितरित की गईं। लाभार्थियों ने सेवा कार्य के लिए शिवसेना पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं का आभार जताया।

शिवसेना के मुख्य नेता एवं महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे तथा राष्ट्रीय सचिव कैप्टन अभिजीत अडसूल के निर्देश पर 7 अक्टूबर को पश्चिम उत्तर प्रदेश के विभिन्न जनपदों में जनसेवा एवं अभिनंदन कार्यक्रम आयोजित किए गए। इसी क्रम में मुजफ्फरनगर में कार्यालय परिसर में भंडारे का आयोजन भी किया गया, जिसमें बड़ी संख्या में लोगों ने भोजन एवं प्रसाद ग्रहण किया। कार्यकर्ताओं ने स्वयं व्यवस्थाएं संभालते हुए लोगों को भोजन कराया।ललित मोहन शर्मा ने कहा कि शिवसेना जनसेवा के माध्यम से जरूरतमंद वर्ग तक सहायता पहुंचाने के लिए लगातार कार्य कर रही है। पश्चिम उत्तर प्रदेश के विभिन्न जनपदों में अस्पतालों में मरीजों को फल वितरण, भंडारे, शाल-कंबल वितरण सहित सामाजिक कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं।

प्रदेश महासचिव बिट्टू सिखेड़ा ने कहा कि संगठन पश्चिम उत्तर प्रदेश में विस्तार कर रहा है। उन्होंने कहा कि आगामी विधानसभा चुनाव में भाजपा के साथ गठबंधन नहीं होने की स्थिति में शिवसेना प्रत्येक जनपद में कम से कम एक विधानसभा सीट पर चुनाव लड़ेगी। जिला अध्यक्ष मुकेश त्यागी ने सभी पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं का आभार जताया। कार्यक्रम में प्रमोद अग्रवाल, पूनम चौधरी, देवेंद्र चौहान, गौरव गर्ग, लोकेश कुमार, दीपक उपाध्याय, सविता गौतम, पूनम चौहान, अनीता प्रजापति, सुमन प्रजापति, रानी चौधरी, अनोखी दुबे, मिथिलेश गिरी और सुमन विश्वकर्मा सहित कई कार्यकर्ता मौजूद रहे।

लाइव विडियो
विज्ञापन
क्रिकेट स्कोर
राशिफल
DELHI Weather
Recent Posts