भाजपा कार्यकर्ताओ सहित मंत्री कपिल देव ने सुनी मोदी के मन की बात।

भास्कर न्यूज़ उत्तरप्रदेश उत्तराखंड

कार्यकर्ताओं के साथ लोकप्रिय नेता प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के मन की बात कार्यक्रम को सुना।

मुज़फ्फरनगर मंत्री एवं नगर विधायक एवं प्रदेश सरकार में स्वतंत्र प्रभार मंत्री कपिल देव ने अपनी विधानसभा मुज़फ्फरनगर के मौहल्ला ब्रह्मपुरी के बूथ संख्या 208 पर पार्टी पदाधिकारियों, कार्यकर्ताओं के साथ विश्व के सर्वाधिक लोकप्रिय नेता प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के मन की बात कार्यक्रम को सुना।मंत्री कपिल देव ने बताया कि मन की बात का यह 110वां एपिसोड है जिसमे प्रधानमंत्री ने कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कहा कि आज देश में कोई भी क्षेत्र ऐसा नहीं है, जिसमें देश की नारी शक्ति पीछे रह गई हो। एक और क्षेत्र, जिसमें महिलाओं ने अपनी नेतृत्व क्षमता का बेहतरीन प्रदर्शन किया है, वो है- प्राकृतिक खेती, जल संरक्षण और स्वच्छता। उन्होंने बताया कि पीएम मोदी ने आगामी चुनाव के सम्बन्ध में कहा कि ‘कुछ दिन पहले ही चुनाव आयोग ने एक और अभियान की शुरुआत की है – ‘मेरा पहला वोट – देश के लिए’। इसके जरिए विशेष रूप से first time voters से अधिक-से-अधिक संख्या में मतदान करने का आग्रह किया गया है। भारत को जोश और ऊर्जा से भरी अपनी युवा शक्ति पर गर्व है। हमारे युवा-साथी चुनावी प्रक्रिया में जितनी अधिक भागीदारी करेंगे, इसके नतीजे देश के लिए उतने ही लाभकारी होंगे।इस अवसर पर पूर्व सांसद सोहनवीर सिंह,पूर्व मंडल अध्यक्ष, राजेश पारासर, सभासद देवेश कौशिक, रितु त्यागी, सैक्टर संयोजक पंकज शर्मा,बिल्डिंग प्रभारी योगेन्द्र, बूथ अध्यक्ष अंजनी शर्मा आदि मौजूद रहें।

लाइव विडियो
विज्ञापन
क्रिकेट स्कोर
राशिफल
DELHI Weather
Recent Posts