फेल होने से आहत छात्रा ने ससुराल में दी जान.

बांदा। शहर कोतवाली के बक्छा गांव के मजरा फुल्ला पुरवा में देर शाम दिल दहला देने वाली घटना सामने आई। 21 वर्षीय विवाहिता आकांक्षा पत्नी विवेक कुशवाहा का शव कमरे में लटका मिला। घटना के बाद परिवार में चीख-पुकार मच गई। परिजनों के मुताबिक आकांक्षा की शादी तीन साल पहले हुई थी। उसका पति प्राइवेट स्कूल में शिक्षक है। आकांक्षा BSc द्वितीय वर्ष की छात्रा थी। पहले साल मायके वालों ने खर्च उठाया लेकिन वह फेल हो गई। दूसरे साल ससुराल वालों ने अतर्रा में एडमिशन कराया, वहां भी वह फेल हो गई। इसके बाद ससुराल पक्ष ने आगे पढ़ाने से मना कर दिया। इसी बात को लेकर पति-पत्नी में अक्सर विवाद होता था। वह पढ़ाई जारी रखना चाहती थी और इसी को लेकर मानसिक रूप से परेशान थी। शाम को परिवार खेत पर गया था, इसी दौरान यह हादसा हो गया।

शाम को लौटने पर शव देखकर परिजन चीख पड़े। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा और फील्ड यूनिट ने मौके से साक्ष्य जुटाए। वहीं मृतका के ताऊ जुगुल किशोर निवासी सहेवा ने सनसनीखेज आरोप लगाया है। उनका कहना है कि ससुराल वालों ने मारपीट कर हत्या की और बाद में शव को फंदे पर लटका दिया। उन्होंने पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आधार पर कार्रवाई की मांग की है। फिलहाल पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। मौत की असली वजह पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही स्पष्ट हो सकेगी।

लाइव विडियो
विज्ञापन
क्रिकेट स्कोर
राशिफल
DELHI Weather
Recent Posts