पुलिस ने आतिशबाजी के गोदामों में की चैकिंग.

बाँदा। दीपावली का त्योहार करीब है, बाजार आतिशबाजी और पटाखों से सजने लगे हैं, लेकिन बांदा पुलिस ने इस बार पहले से ही कमर कस ली है। पुलिस अधीक्षक पलाश बंसल के सख्त निर्देश पर पूरे जिले में आतिशबाजी, पटाखा भंडारण स्थलों की औचक चेकिंग अभियान चलाया जा रहा है, ताकि बीते सालों की तरह कोई बड़ा हादसा न हो।क्षेत्राधिकारी अतर्रा अमरनाथ गुप्ता ने खुद मोर्चा संभाला। उन्होंने थाना अतर्रा और थाना बदौसा क्षेत्र के सभी आतिशबाजी और पटाखा भंडारण स्थलों / गोदामों का बारीकी से निरीक्षण किया। एसपी के निर्देश पर सीओ अमरनाथ गुप्ता ने लाइसेंस वैध है या नहीं? गोदाम में आग बुझाने के यंत्र लगे हैं या नहीं। भंडारण क्षमता से ज्यादा माल तो नहीं रखा।गोदाम रिहायशी इलाके से दूर है या नहीं।

सुरक्षा मानकों का पालन हो रहा है या नहीं सभी की जांच की। इस दौरान कई दुकानदारों को मौके पर ही कड़ी हिदायत दी गई और सुरक्षा मानकों को लेकर आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए। पुलिस अधीक्षक पलाश बंसल ने बताया की दीपावली पर लोगों की सुरक्षा हमारी पहली प्राथमिकता है। जिले में कहीं भी बिना लाइसेंस के पटाखा भंडारण या बिक्री नहीं होने दी जाएगी। सभी सीओ और थाना प्रभारियों को निर्देश दिए गए हैं कि वे अपने-अपने क्षेत्र में आतिशबाजी के गोदामों की सघन चेकिंग करें। सुरक्षा मानकों में लापरवाही बरतने वालों पर सीधे मुकदमा दर्ज कर लाइसेंस निरस्त करने की कार्रवाई की जाएगी। जनता सुरक्षित तरीके से त्योहार मनाए, ये सुनिश्चित करना हमारी जिम्मेदारी है।”एसपी के कड़े निर्देश के बाद पटाखा कारोबारियों में हड़कंप मचा हुआ है, वहीं आम जनता ने पुलिस के इस कदम की सराहना की है।एसपी पलाश बंसल ने कहा कि ये चेकिंग अभियान दीपावली तक लगातार जारी रहेगा।

लाइव विडियो
विज्ञापन
क्रिकेट स्कोर
राशिफल
DELHI Weather
Recent Posts