पंजाब में हड़ताल पर CM मान का रिएक्शन स्ट्राइक खत्म करो तभी करेंगे बातचीत

पंजाब में सात लाख से अधिक कर्मचारी और पेंशनर अपनी आठ मांगों को लेकर बुधवार को हड़ताल पर डटे रहे। सरकारी दफ्तरों से लेकर अस्पतालों और डिस्पेंसरी तक इसका असर दिखाई दिया।कर्मचारी लगातार धरना-प्रदर्शन कर रहे हैं और सरकार पर मांगें मानने का दबाव बना रहे हैं। इसी बीच मुख्यमंत्री भगवंत मान ने कर्मचारियों को दो टूक संदेश दिया है कि हड़ताल और बातचीत एक साथ नहीं चल सकती।मुख्यमंत्री ने इंटरनेट मीडिया पर कहा कि कर्मचारी उनकी सरकार का हिस्सा हैं और सरकार उनकी जायज मांगों को सुनने के लिए तैयार है, लेकिन बातचीत तभी होगी जब हड़ताल खत्म की जाएगी। मुख्यमंत्री के इस रुख से साफ है कि फिलहाल सरकार हड़ताल के दबाव में बातचीत के लिए तैयार नहीं है।

हड़ताल जारी, सड़कों पर उतरे कर्मचारी

मुख्यमंत्री के बयान के बावजूद कर्मचारी संगठनों का प्रदर्शन जारी रहा। प्रदेश के विभिन्न जिलों में कर्मचारियों ने सरकारी कार्यालयों के बाहर धरने दिए और सरकार के खिलाफ नारेबाजी की।जालंधर में कर्मचारी सड़क जाम करने के लिए आगे बढ़े तो पुलिस ने उन्हें हटाने की कोशिश की। इस दौरान पुलिस और कर्मचारियों के बीच धक्कामुक्की हुई और कुछ कर्मचारी सड़क पर बैठ गए।हड़ताल के कारण कई सरकारी कार्यालयों में काम प्रभावित हुआ। मोहाली सिविल अस्पताल में दवा लेने पहुंचे एक व्यक्ति ने बताया कि गार्ड ने उसे यह कहते हुए बाहर कर दिया कि आज हड़ताल है और अब कल आना। पठानकोट में नगर निगम कार्यालय और सिविल अस्पताल में भी ताले लटके मिले। लुधियाना में डीसी भी सुबह साढ़े नौ बजे तक कार्यालय नहीं पहुंचे।

रोडवेज की बसें चलती रहीं

सांझा मुलाजिम मंच पंजाब ने पहले सरकारी बसों के ड्राइवर-कंडक्टरों के हड़ताल में शामिल होने की घोषणा की थी। हालांकि बुधवार को वित्त मंत्री हरपाल सिंह चीमा के साथ बैठक के बाद उन्होंने रक्षा बंधन का हवाला देते हुए हड़ताल में शामिल नहीं होने का फैसला किया। इसके चलते पंजाब रोडवेज, पनबस और पीआरटीसी की बसें चलती रहीं।वित्त मंत्री हरपाल सिंह चीमा ने कहा कि सीएम जालंधर में व्यस्त थे, इसलिए बैठक जालंधर में शिफ्ट की गई। उन्होंने उम्मीद जताई कि कर्मचारी आज अपनी हड़ताल वापस ले लेंगे। उन्होंने कहा कि कर्मचारी पंजाब के लोगों की भलाई के लिए हैं और उन्हें आम जनता को परेशान नहीं करना चाहिए।

लाइव विडियो
विज्ञापन
क्रिकेट स्कोर
राशिफल
DELHI Weather
Recent Posts