न्यूजीलैंड के खिलाफ ODI सीरीज से तेज गेंदबाज बाहर.

भारत और न्यूजीलैंड के बीच पांच मैचों की वनडे सीरीज 4 नवंबर से शुरू होने जा रही है. दोनों टीमों के बीच अभी T20I सीरीज चल रही है, जिसमें भारत 3-0 से आगे है. भारत ने सीरीज पर कब्जा कर लिया है और वनडे में भी वह इसी लक्ष्य से उतरेंगे. वनडे सीरीज की शुरुआत से पहले टीम इंडिया के लिए बुरी खबर सामने आई है. स्टार तेज गेंदबाज प्रसिद्ध कृष्णा चोटिल होने कारण वनडे सीरीज से बाहर हो गए हैं. BCCI ने आधिकारिक रूप से प्रसिद्ध के बाहर होने की खबर साझा की और मोहम्मद सिराज को लेकर भी अपडेट दिया.

प्रसिद्ध कृष्णा हुए वनडे सीरीज से बाहर

प्रसिद्ध कृष्णा को न्यूजीलैंड के खिलाफ वनडे सीरीज के लिए टीम इंडिया के स्क्वाड में शामिल किया गया था. हालांकि, BCCI ने पहले ही बता दिया था कि फिटनेस के आधार पर उन्हें लेकर फैसला लिया जाएगा. प्रसिद्ध हैमस्ट्रिंग इंजरी से रिकवर हो रहे थे और BCCI के CoE में थे. हालांकि, कृष्णा निर्धारित समय तक ठीक नहीं हो पाए, जिस वजह से वह वनडे सीरीज से आधिकारिक रूप से बाहर हो गए हैं. उन्हें टेस्ट सीरीज के लिए तैयार होने में समय लगेगा.प्रसिद्ध कृष्णा न्यूजीलैंड A के खिलाफ तीसरे और चौथे अनऑफिशियल टेस्ट के लिए इंडिया A स्क्वाड में वापसी करेंगे. हालांकि, यह भी उनके फिटनेस टेस्ट पर निर्भर करेगा. अभ्यास मैच उन्हें टेस्ट सीरीज के लिए तैयार करने में मदद करेंगे.

न्यूजीलैंड ODI सीरीज के लिए भारत का अपडेटेड स्क्वाड

पहले तीन वनडे मैचों के लिए भारत का अपडेटेड ODI स्क्वाड: शुभमन गिल (कप्तान), रोहित शर्मा, विराट कोहली, श्रेयस अय्यर (उपकप्तान), केएल राहुल (विकेटकीपर), अक्षर पटेल, नमन धीर, अंशुल कंबोज, गुरनूर बरार, ऋतुराज गायकवाड़, अर्शदीप सिंह, ईशान किशन (विकेटकीपर), मोहम्मद सिराज, कुलदीप यादव, नीतीश कुमार रेड्डी (सिर्फ पहले ODI के लिए).

चौथे और पांचवें वनडे के लिए भारत की अपडेटेड वनडे टीम: श्रेयस अय्यर (कप्तान), रोहित शर्मा, विराट कोहली, तिलक वर्मा, ईशान किशन (विकेटकीपर और उपकप्तान), अक्षर पटेल, नमन धीर, आकिब नबी, गुरनूर बरार, ऋतुराज गायकवाड़, अर्शदीप सिंह, कुमार कुशाग्र (विकेटकीपर), मोहम्मद सिराज, यश ठाकुर, कुलदीप यादव.BCCI ने मोहम्मद सिराज को लेकर दिया अपडेटइंडिया A और न्यूजीलैंड A के बीच 31 अक्टूबर 2026 को दूसरा अनऑफिशियल टेस्ट मैच खेला जाएगा. इस मुकाबले में मोहम्मद सिराज भी खेलते हुए नजर आएंगे. पहले सिराज इंडिया A स्क्वाड का हिस्सा नहीं थे, लेकिन अब सिलेक्टर्स ने उन्हें टेस्ट सीरीज की तैयारी करने और लय में आने का मौका दिया है.

लाइव विडियो
विज्ञापन
क्रिकेट स्कोर
राशिफल
DELHI Weather
Recent Posts