नीले ड्रम वाली मुस्कान की बेटी को लेकर अनामिका जैन अंबर ने किया बड़ा ऐलान,

उत्तर प्रदेश के मेरठ जेल में नीला ड्रम केस में फांसी की सजा पाने वाली मुस्कान रस्तोगी की बेटी का मसला गरमा गया है। बच्ची की मां के अपराध के कारण सजा न मिलने की बात कही जा रही है।इस मामले को अब कवयित्री अनामिका जैन अंबर ने भी उठाया है। कवयित्री ने मुस्कान रस्तोगी से मेरठ जेल में मुलाकात की। इस दौरान मुस्कान की हालत खराब रही। मुलाकात के बाद उन्होंने मुस्कान की दोनों बेटियों की पढ़ाई का खर्च उठाने की घोषणा की।

मुस्कान से मुलाकात के बाद अनामिका जैन अंबर ने कहा कि मैं और मेरे पति सौरभ सुमन मुस्कान की दोनों बेटियों की पढ़ाई का खर्च आजीवन उठाएंगे। उन्होंने कहा कि अपराध मुस्कान ने किया है। इसमें उसकी 10 महीने की बेटी का क्या दोष है? उन्होंने कहा कि मुस्कान को उसके कर्मों की सजा मिलनी चाहिए। उन्होंने मांग की कि मुस्कान को फांसी उसकी बच्चियों के बड़े होने के बाद ही दी जानी चाहिए।

बच्चियों की जताई चिंता

कवयित्री अनामिका जैन अंबर ने कहा कि मुझे मुस्कान की बेटियों की चिंता है। मैं मुस्कान के अपराध की माफी नहीं मांग रही हूं। उसने जो अपराध किया है, उसकी सजा उसे जरूर मिलनी चाहिए। उन्होंने कहा कि मुस्कान के अपराध में उसकी बेटियों का क्या कसूर है? उन्होंने कोर्ट के मुस्कान को दिए गए फांसी की सजा को सही बताया।कवयित्री मुस्कान ने कहा कि मेरे मन में संवेदना सिर्फ उसकी दोनों बेटियों के लिए है। 10 महीने की बच्ची का इस अपराध में कोई दोष नहीं है। उसे भी अपनी मां की उतनी ही जरूरत है, जितनी हर बच्चे को होती है। उन्होंने कहा कि हम बच्चियों की पढ़ाई का खर्च आजीवन उठाने को तैयार हैं।

मुस्कान की स्थिति की बताई बात

अनामिका जैन अंबर ने मुस्कान क दोनों बेटियों की पढ़ाई पर आने वाले सभी खर्च को पूरा करने की बात कही। उनहोंने कहा कि बच्चियों को अच्छी शिक्षा मिलनी चाहिए। इससे वे अपने जीवन को बेहतर तरीके से जी पाएंगी। अनामिका ने बताया कि मुलाकात के दौरान मुस्कान डरी-सहमी थी। उसकी आंखों में आंसू थे। वह अपनी बच्चियों के भविष्य को लेकर चिंतित दिखी।अनामिका ने कहा कि मुस्कान के मन की बात मैं नहीं जानती। लेकिन, जिस दिन उसकी फांसी की खबर आई, हमारे में उसकी छोटी-छोटी बच्चियों का ख्याल आया। इसके बाद हमने उसकी पढ़ाई का खर्च उठाने का निर्णय लिया। मुस्कान से जेल में मुलाकात कर इस संबंध में बात किया है।

लाइव विडियो
विज्ञापन
क्रिकेट स्कोर
राशिफल
DELHI Weather
Recent Posts