दिल्ली में फिर चली गोलियां, बाइक पर सवार बदमाशों ने की ताबड़तोड़ फायरिंग; देखें वीडियो

Delhi News- India TV Hindi

Image Source : ANI
दिल्ली: बाइक पर सवार बदमाशों ने की ताबड़तोड़ फायरिंग

नई दिल्ली: दिल्ली देश की राजधानी है और यहां सबसे सख्त सुरक्षा व्यवस्था होने का दावा पुलिस के द्वारा किया जाता है। लेकिन दिल्ली में बदमाश और अपराधी पुलिस के इस दावे को खारिज करते रहते हैं। राजधानी में पिछले कुछ दिनों से फायरिंग की घटनाएं अचानक से बढ़ चुकी हैं। बदमाश आते हैं और सरेआम गोलीबारी करके फरार हो जाते हैं। इस तरह की घटनाओं में कई लोगों की जान भी जा चुकी है।

दिल्ली के यमुना विहार की है घटना

अब इसी तरह की गोलीबारी का एक मामला दिल्ली के यमुना विहार से भी सामने आया है। यहां दो बदमाश एक दोपहिया वाहन पर आते हैं। कुछ सेकेंड रुकते हैं और इसके बाद ताबड़तोड़ फायरिंग शुरू कर देते हैं। हालांकि इस कांड में किसी व्यक्ति को गोली नहीं लगी, लेकिन इलाके में हडकंप मच जाता है। अब इसका एक वीडियो भी सामने आया है।

वीडियो में दिखता है कि दो बदमाश एक दो पहिया वाहन से आते हैं। कुछ देर वह चुपचाप खड़े रहते हैं। इसके बाद अचानक से पीछे बैठा व्यक्ति दोनों हाथों से फायरिंग शुरू कर देता है। वह चारो तरफ गोलियों की  बौछार सी कर देता है। इसके बाद गली में आ रहे अन्य बाइक सवार देखकर डर जाते हैं और वहां से भागने लगते हैं। वीडियो में दिख रहा है कि अंत में एक बाइक सवार को वह आगे बुलाते हैं और नीचे गिरी किसी चीज को उसे उठाने को कहते हैं। बाइक सवार वह गिरी हुई वस्तु को उठाकर उसे दे देता है और वहां से भाग जाता है।

पिछले दिनों जनता मजदूर कॉलोनी में हुई थी फायरिंग 

वहीं अभी पिछले  रविवार रात करीब 9:30 बजे वेलकम के जनता मजदूर कॉलोनी के खजूर वाली मस्जिद के पास हुई। पुलिस उपायुक्त (पूर्वोत्तर) जॉय टिर्की ने कहा, ”रविवार रात 10:41 बजे पुलिस नियंत्रण कक्ष को जेपीसी अस्पताल से गोली लगने के चलते घायल हुए दो व्यक्तियों के भर्ती होने के संबंध में एक कॉल प्राप्त हुई, जिसके बाद एक पुलिस टीम भेजी गयी।” घायलों की पहचान अमान (18) और 17 वर्षीय एक नाबालिग के रूप में की गई, दोनों उसी इलाके के निवासी हैं जहां घटना हुई थी।

Latest Crime News

Source link

लाइव विडियो
विज्ञापन
क्रिकेट स्कोर
राशिफल
DELHI Weather
Recent Posts