पंजाबी पॉप स्टार दिलजीत दोसांझ के म्यूजिक कॉन्सर्ट को लेकर आज दिल्ली में यातायात और सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए हैं. ये म्यूजिक कॉन्सर्ट लोधी रोड स्थित जवाहरलाल नेहरू (JLN) स्टेडियम में आयोजित होने जा रहा है. इस कॉन्सर्ट के दौरान हजारों फैंस की आवाजाही को देखते हुए आसपास की 11 से ज्यादा मुख्य सड़कों पर दोपहर 1 बजे से रात 12 बजे तक ट्रैफिक प्रतिबंध और डायवर्जन लागू रहेंगे.दिल्ली ट्रैफिक पुलिस ने वाहन चालकों को कई प्रमुख रास्तों से बचने और स्टेडियम पहुंचने वाले लोगों को निजी वाहनों के बजाय दिल्ली मेट्रो का उपयोग करने की सख्त सलाह दी है. कॉन्सर्ट के चलते दक्षिण और मध्य दिल्ली को जोड़ने वाले कई प्रमुख मार्गों पर भारी वाहनों और सामान्य यातायात का दबाव रहेगा.
प्रभावित मार्ग: भीष्म पितामह मार्ग, लोधी रोड, लाला लाजपत राय मार्ग, आर्च बिशप मार्ग, चौथी एवेन्यू रोड, पांचवीं एवेन्यू रोड, CGO कॉम्प्लेक्स और JLN स्टेडियम के अंदरूनी रास्ते.
फ्लाईओवर और कनेक्टिंग रोड्स: बारापुला फ्लाईओवर, INA से जंगपुरा मेट्रो स्टेशन तक का मार्ग, दयाल सिंह कॉलेज रोड और लोधी कॉलोनी के अंदरूनी रास्तों पर भी ट्रैफिक व्यवस्था में बदलाव किया गया है.
इन 8 मुख्य पॉइंट्स पर रहेगा ट्रैफिक डायवर्जन
लोधी रोड से दयाल सिंह कॉलेज रोड: सीधी आवाजाही बंद रहेगी. वाहनों को लोधी फ्लाईओवर की ओर भेजा जाएगा (हालांकि लोधी फ्लाईओवर रेड लाइट और ऑरोबिंदो मार्ग के बीच सीधा रास्ता खुला रहेगा).
लाला लाजपत राय मार्ग: JLN स्टेडियम की तरफ वाहनों को नहीं जाने दिया जाएगा, उन्हें लोधी फ्लाईओवर की ओर मोड़ा जाएगा.
सिप रोड (लाला लाजपत राय मार्ग): सूचना भवन की तरफ जाने वाले वाहनों को लोधी फ्लाईओवर की तरफ डायवर्ट किया जाएगा.
भीष्म पितामह मार्ग: JLN स्टेडियम रेड लाइट से गेट नंबर 1 और कोटला मुबारकपुर की तरफ जाने से रोक रहेगी. इन्हें मेहरचंद मार्केट और लोधी कॉलोनी की ओर भेजा जाएगा.
कुशक नाला बस डिपो रेड लाइट: स्टेडियम के गेट नंबर 3, 4, 5, 6 और 7 की तरफ प्रवेश बंद रहेगा. वाहनों को चौथी एवेन्यू रोड से लोधी रोड और INA से अरबिंदो मार्ग की ओर डायवर्ट किया जाएगा.
लोधी कॉलोनी रोड: पांचवीं एवेन्यू रोड से भीष्म पितामह मार्ग की ओर जाना प्रतिबंधित रहेगा. वाहन लोधी रोड और चौथी एवेन्यू रोड से जोर बाग रोड की ओर जा सकेंगे.
ये भी पढ़ें:
कोटला मुबारकपुर रेड लाइट (अतिरिक्त डायवर्जन): आवश्यकता पड़ने पर वाहनों को वर्मा मार्ग से लाला लाजपत राय मार्ग और यू-टर्न लेकर रिंग रोड की तरफ भेजा जाएगा.
भीष्म पितामह – लोधी रोड टी-पॉइंट (अतिरिक्त डायवर्जन): वाहनों को आर्च बिशप मार्ग, लोधी फ्लाईओवर और मदरसा अरबिंदो मार्ग की ओर मोड़ा जाएगा.
मेट्रो से जाने की सलाह, स्टेडियम के पास नो-पार्किंग जोन
यातायात पुलिस ने स्पष्ट किया है कि स्टेडियम के पास पार्किंग की सुविधा बेहद सीमित होगी, इसलिए लोग सार्वजनिक परिवहन का उपयोग करें.
वायलेट लाइन (Violet Line): JLN स्टेडियम या जंगपुरा मेट्रो स्टेशन पर उतरकर गेट नंबर 13, 14 और 17 तक पैदल पहुंचा जा सकता है.
येलो लाइन (Yellow Line): INA मेट्रो स्टेशन पर उतरकर कुशक नाला बस डिपो रेड लाइट तक कैब या ऑटो ले सकते हैं, जहां से गेट नंबर 3, 6 और 8 नजदीक हैं.

पिकअप और ड्रॉप के लिए 3 तय पॉइंट्स
- आर्च बिशप मार्ग: (गेट नंबर 13, 14 और 17 के लिए)
- लाल मस्जिद-प्रगति विहार: (गेट नंबर 13, 14 और 17 के लिए)
- कुशक नाला बस डिपो रेड लाइट: (गेट नंबर 3, 6 और 8 के लिए)
एम्बुलेंस और इमरजेंसी सेवाओं को प्राथमिकता
दिल्ली ट्रैफिक पुलिस के अनुसार एम्बुलेंस और मेडिकल इमरजेंसी वाहनों के लिए विशेष कॉरिडोर खुला रखा जाएगा ताकि किसी भी मरीज को असुविधा न हो. पुलिस ने लोगों से सड़क किनारे वाहन पार्क न करने, ट्रैफिक नियमों का पालन करने और किसी भी संदिग्ध गतिविधि की सूचना 112 (इमरजेंसी) या 1095 (ट्रैफिक हेल्पलाइन) पर देने की अपील की है.















