जेलर 2 के सामने आयुष्मान खुराना की फिल्म का बोलबाला,

सारा अली खान और आयुष्मान खुराना की उड़ता तीर सिनेमाघरों में उम्मीद के मुताबिक परफॉर्म करने में सफल रही है. नए जॉनर्स के साथ एक्सपेरिमेंट काफी पसंद किए जा रहे हैं और इसका उदाहरण ये फिल्म है. उड़ता तीर ने रिलीज के 2 दिन में 8 करोड़ की एवरेज से कलेक्शन ये किया है. जबकी फिल्म का बजट औसत है. इस लिहाज से देखा जाए तो फिल्म के लिए बजट निकालना और 100 करोड़ तक अपनी कमाई को ले जाना इतना मुश्किल नहीं होगा. अभी रविवार के दिन की कमाई के आंकड़े आने बाकी हैं. जैसी परफॉर्मेंस पिछले 2 दिनों में फिल्म की रही है उसके मुताबिक तो रविवार को फिल्म डबल डिजिट में कमाई कर सकती है.आयुष्मान खुराना और सारा अली खान की जोड़ी को फैंस ने पति पत्नी और वो फिल्म में भी पसंद किया था. अब इस फिल्म में भी दोनों की जोड़ी का जादू फैंस को रास आ रहा है. आइए जानते हैं कि जेलर 2 जैसी हाई वोल्टेज फिल्म के सामने उड़ता तीर का निशाना बॉक्स ऑफिस पर कितना सटीक लगा है.

उड़ता तीर ने कितने रुपये कमाए?

उड़ता तीर फिल्म ने सिनेमाघरों में ओपनिंग डे पर सैकनिल्क की रिपोर्ट्स के मुताबिक 4.10 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया था. वहीं रिलीज के दूसरे दिन इस फिल्म की कमाई में इजाफा देखने को मिला और इसका कलेक्शन 7.25 करोड़ रुपये तक पहुंच गया. इस लिहाज से फिल्म का 2 दिनों का नेट कलेक्शन 11.35 करोड़ रुपये का हो चुका है. वहीं दूसरी तरफ ग्रॉस कलेक्शन के मामले में उड़ता तीर ने 13.53 करोड़ रुपये कमा लिए हैं. ओवरसीज कलेक्शन के मामले में इस फिल्म ने 1.50 करोड़ रुपये की कमाई की है. वहीं इसे मिला लिया जाए तो फिल्म का वर्ल्डवाइड कलेक्शन दो दिनों में 16.28 करोड़ रुपये का हो चुका है. फिल्म का अनुमानित बजट 65 करोड़ रुपये का माना जा रहा है. मतलब रविवार के दिन की कमाई के जरिए ये फिल्म अपने बजट का आधा कमा ले जाएगी.

जेलर 2 के सामने दमदार परफॉर्मेंस

आयुष्मान खुराना की उड़ता तीर को सीधे तौर पर रजनीकांत की फिल्म जेलर 2 से चुनौती मिल रही है. जेलर 2 दुनियाभर में अपनी धाक जमाए हुए है और 10 दिनों में 650 करोड़ से ज्यादा की कमाई कर चुकी है. ऐसे में फिल्म के सामने 2 दिन में 16 करोड़ से ज्यादा कमा लेना ये बताता है कि आयुष्मान खुराना की इस फिल्म को फैंस पसंद कर रहे हैं. आयुष्मान-सारा की जोड़ी को एक बार फिर से फैंस की स्विकृति मिली है. अब देखने वाली बात होगी कि ये फिल्म कितने दिनों में अपना बजट रिकवर कर ले जाती है.

लाइव विडियो
विज्ञापन
क्रिकेट स्कोर
राशिफल
DELHI Weather
Recent Posts