जयंत सिंह के प्रस्तावित कार्यक्रम को लेकर डीएम-एसएसपी ने किया कार्यक्रम स्थल का निरीक्षण

मुजफ्फरनगर। थाना नई मंडी क्षेत्र स्थित जनता इंटर कॉलेज में केंद्रीय मंत्री चौधरी जयंत सिंह के प्रस्तावित कार्यक्रम को लेकर प्रशासन और पुलिस ने सुरक्षा व्यवस्था तेज कर दी है। कार्यक्रम 20 सितंबर को प्रस्तावित है।

शनिवार को उत्तर प्रदेश सरकार के कैबिनेट मंत्री अनिल कुमार के साथ जिलाधिकारी उमेश मिश्रा और वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक संजय कुमार वर्मा ने जनता इंटर कॉलेज पहुंचकर कार्यक्रम स्थल का स्थलीय निरीक्षण किया। अधिकारियों ने प्रवेश और निकास व्यवस्था, मंच, वीआईपी क्षेत्र, पार्किंग, सुरक्षा घेरे, बैरिकेडिंग और ड्यूटी प्वाइंट्स का जायजा लिया।

निरीक्षण के दौरान अधिकारियों ने पुलिस अधिकारियों और कर्मचारियों को कार्यक्रम के दौरान सुरक्षा एवं यातायात व्यवस्था सुचारू बनाए रखने के निर्देश दिए। ड्यूटी पर तैनात पुलिसकर्मियों को अपने निर्धारित प्वाइंट पर सतर्कता के साथ ड्यूटी करने तथा कार्यक्रम स्थल पर आने-जाने वाले लोगों और वाहनों की आवश्यकतानुसार प्रभावी चेकिंग सुनिश्चित करने को कहा गया।

इसके अलावा कार्यक्रम स्थल के आसपास यातायात व्यवस्था और पार्किंग को व्यवस्थित रखने तथा आमजन को किसी प्रकार की परेशानी न होने देने के निर्देश दिए गए। अधिकारियों ने किसी भी आकस्मिक स्थिति से निपटने के लिए पर्याप्त तैयारियां रखने और सभी व्यवस्थाओं में आपसी समन्वय बनाए रखने पर भी जोर दिया।

लाइव विडियो
विज्ञापन
क्रिकेट स्कोर
राशिफल
DELHI Weather
Recent Posts