जनसुनवाई में डीएम ने सुनीं शिकायतें.

मुजफ्फरनगर। जिलाधिकारी उमेश मिश्रा ने बुधवार को अपने कार्यालय कक्ष में जनसुनवाई के दौरान जिले के विभिन्न क्षेत्रों से आए नागरिकों की समस्याएं और शिकायतें विस्तार से सुनीं। जनसुनवाई में बड़ी संख्या में फरियादी अपनी समस्याएं लेकर पहुंचे। जिलाधिकारी ने प्रत्येक शिकायत को गंभीरता से सुनते हुए संबंधित अधिकारियों को उनके त्वरित और गुणवत्तापूर्ण निस्तारण के निर्देश दिए।

जनसुनवाई के दौरान नागरिकों ने राजस्व, भूमि विवाद, रास्ते, विद्युत, नगर निकाय, पुलिस तथा अन्य विभागों से संबंधित समस्याएं जिलाधिकारी के समक्ष रखीं। जिलाधिकारी ने अधिकारियों को निर्देशित किया कि प्राप्त शिकायतों का निस्तारण निर्धारित समयसीमा के भीतर किया जाए। उन्होंने कहा कि शिकायतों के समाधान में किसी भी स्तर पर लापरवाही या अनावश्यक देरी बर्दाश्त नहीं की जाएगी।

जिलाधिकारी ने कहा कि जनसुनवाई का उद्देश्य लोगों की समस्याओं का प्रभावी समाधान सुनिश्चित करना है। अधिकारियों को निर्देश दिए गए कि वे शिकायतों का केवल औपचारिक निस्तारण न करें, बल्कि मौके पर जाकर आवश्यक जांच करते हुए गुणवत्तापूर्ण समाधान सुनिश्चित करें। शिकायतकर्ता को कार्रवाई की स्पष्ट जानकारी भी उपलब्ध कराई जाए।

उन्होंने संबंधित विभागीय अधिकारियों को निर्देशित किया कि जनता से जुड़ी शिकायतों को प्राथमिकता के आधार पर लिया जाए। किसी भी प्रकार की ढिलाई सामने आने पर संबंधित के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। जिलाधिकारी ने अधिकारियों से कहा कि शासन की मंशा के अनुरूप जनसमस्याओं का त्वरित समाधान कर आमजन को राहत पहुंचाना प्रशासन की प्राथमिकता है।

लाइव विडियो
विज्ञापन
क्रिकेट स्कोर
राशिफल
DELHI Weather
Recent Posts