चोरी का सनसनीखेज खुलासा- 2 शातिर भाई गिरफ्तार.

बांदा। पुलिस अधीक्षक पलाश बंसल के तेज तर्रार एक्शन से अपराधियों में हड़कंप मचा है। अतर्रा क्षेत्र में हुई बड़ी चोरी का पुलिस ने 12 दिन के अंदर पर्दाफाश कर दिया है। दिल्ली गई एक महिला के सूने घर में हाथ साफ करने वाले 2 सगे भाइयों को पुलिस ने गिरफ्तार कर जेल भेजा है। थाना अतर्रा के ग्राम नगनेधी निवासी आशा देवी अपने परिवार सहित मजदूरी के लिए दिल्ली गई थीं। घर पर ताला लगा था। इसी का फायदा उठाकर गांव के ही 2 शातिर सगे भाइयों ने 1 सितंबर की रात उनके घर का ताला तोड़ दिया। घर में रखा जेवर, नकदी, घरेलू सामान और यहां तक कि अनाज की बोरियां तक लूट ले गए।पीड़िता जब 11 सितंबर को वापस लौटी तो घर की हालत देख उसके होश उड़ गए। उसने तत्काल अतर्रा थाने में तहरीर दी।एसपी पलाश बंसल ने मामले को गंभीरता से लेते हुए अतर्रा पुलिस को जल्द खुलासे का निर्देश दिया। पुलिस ने मुखबिर तंत्र सक्रिय किया और लगातार सुरागरसी की सूचना मिली कि दोनों चोर खम्हौरा चौराहे के पास चोरी का माल बेचने की फिराक में हैं।

पुलिस ने तुरंत घेराबंदी कर दोनों को धर दबोचा। गिरफ्तार चोर दीपू व सलीम पुत्र बन्ना उर्फ हरवंश निवासी ग्राम नगनेधी, अतर्रा, बांदा के निवासी हैं दोनों सगे भाई है।पुलिस ने एक लॉकेट (570 मिग्रा), दो कड़ा चांदी (29 ग्राम),चार नथिया (930 मिग्रा) 350 रुपये नकद,घरेलू, एक फ्रिज,एक पंखा,एक सिलाई मशीन,दो क्विंटल गेहूं ,एक क्विंटल चावल बरामद किया है। अतर्रा थानाध्यक्ष ने बताया कि दोनों अभियुक्तों को न्यायालय के समक्ष पेश कर जेल भेज दिया गया है।

लाइव विडियो
विज्ञापन
क्रिकेट स्कोर
राशिफल
DELHI Weather
Recent Posts