गुजरात में बनेगा 4-लेन ROB

भारतीय रेलवे ने आंध्र प्रदेश में सावल्यापुरम-गुंटूर रेल सेक्शन के इलेक्ट्रिक ट्रैक्शन सिस्टम को अपग्रेड करने की मंजूरी दी है. इस प्रोजेक्ट पर करीब 142 करोड़ रुपये खर्च किए जाएंगे. इस योजना के तहत 73 रूट किलोमीटर (RKM) लंबे सावल्यापुरम-गुंटूर सेक्शन में मौजूदा 1×25 KV इलेक्ट्रिक ट्रैक्शन सिस्टम को 2×25 KV सिस्टम में अपग्रेड किया जाएगा. इस अपग्रेड का फायदा करीब 146 ट्रैक किलोमीटर (TKM) को मिलेगा.

बढ़ेगी बिजली आपूर्ति की क्षमता

2×25 KV सिस्टम लागू होने के बाद इस रेल सेक्शन पर ट्रेनों के लिए बिजली की सप्लाई क्षमता मजबूत होगी. इससे बढ़ते रेल ट्रैफिक को संभालने में रेलवे को मदद मिलेगी और इलेक्ट्रिक ट्रेनों का संचालन ज्यादा बेहतर तरीके से किया जा सकेगा.

HUN Route 8 का अहम हिस्सा है सेक्शन

सावल्यापुरम-गुंटूर सेक्शन HUN Route 8 का हिस्सा है. ये रूट वास्को-गडग-गुंतकल-नांदयाल-सावल्यापुरम-गुंटूर-विजयवाड़ा को जोड़ता है. रेलवे के मुताबिक, ट्रैक्शन सिस्टम के अपग्रेड से इस महत्वपूर्ण रूट की क्षमता और भरोसेमंद संचालन को मजबूती मिलेगी. इससे ट्रेनों के सुचारू संचालन में मदद मिलेगी और क्षेत्र के रेल नेटवर्क की क्षमता भी बढ़ेगी.अधिकारियों ने बताया कि मंत्रालय ने साउथ कोस्ट रेलवे के 73 रूट-किलोमीटर लंबे सवल्यापुरम-गुंटूर सेक्शन पर इलेक्ट्रिक ट्रैक्शन सिस्टम को 1×25 kV से 2×25 kV में अपग्रेड करने का भी फैसला किया है, जिस पर कुल 142 करोड़ रुपये का खर्च आएगा. मंत्रालय ने कहा, “146 ट्रैक-किलोमीटर में फैले इस प्रोजेक्ट से इलेक्ट्रिक ट्रैक्शन इंफ्रास्ट्रक्चर मजबूत होगा और बढ़ती रेलवे ऑपरेशन्स को सपोर्ट करने की इसकी क्षमता बढ़ेगी.”

वेस्टर्न रेलवे के उधना-उकाई सोंगढ सेक्शन पर Km 62/2-4 पर लेवल क्रॉसिंग नंबर 53 की जगह चार-लेन वाला रोड ओवरब्रिज बनाया जाएगा. ये ब्रिज राज्य सरकार के साथ लागत-साझाकरण (cost-sharing) के आधार पर कुल 133.2295 करोड़ रुपये की लागत से बनाया जाएगा. मंत्रालय ने कहा, “चार-लेन वाले ROB के निर्माण से सड़क यातायात की आवाजाही आसान हो जाएगी, जिससे रेलवे ऑपरेशन्स में रुकावट कम होगी.

लाइव विडियो
विज्ञापन
क्रिकेट स्कोर
राशिफल
DELHI Weather
Recent Posts