क्राइम और सस्पेंस से भरपूर है इमरान हाशमी की 7 एपिसोड वाली ये सीरीज.

हाल ही में रिलीज हुई इमरान हाशमी फिल्म ‘आवारापन 2’ दर्शकों को काफी पसंद आई थी. लेकिन आज हम आपको एक्टर की एक ऐसी सीरीज के बारे में बताने जा रहे हैं, जो इन दिनों ओटीटी पर जमकर देखी जा रही है.अगर आपको बॉलीवुड एक्टर इमरान हाशमी की फिल्में और सीरीज देखना पसंद आता है, तो आज हम आपको एक ऐसी सीरीज के बारे में बताएंगे, जो इन दिनों ओटीटी प्लेटफॉर्म नेटफ्लिक्स पर जमकर देखी जा रही है. इस सीरीज को जाने-माने डायरेक्टर नीरज पांडे के डायरेक्शन में तैयार किया गया था. इस सीरीज को मेकर्स ने महज 7 एपिसोड के साथ जारी किया है. अगर आप इन दिनों कोई क्राइम-थ्रिलर सीरीज देखना पसंद करते हैं, तो इमरान हाशमी की यह सीरीज आपके लिए काफी बेस्ट होने वाली है.

तस्करी सीरीज कहां देखें?

ओटीटी पर इन दिनों एक्टर इमरान हाशमी की 7 एपिसोड की यह सीरीज कस्टम्स डिपार्टमेंट के बैकग्राउंड पर तैयार की गई है. एक्टर की इस सीरीज में सस्पेंस, माइंड गेम्स के साथ-साथ तगड़ा क्लाइमैक्स भी देखने को मिलने वाला है. हम जिस सीरीज का जाकिर कर रहे हैं, वो कोई नहीं बल्कि ‘तस्करी: द स्मगलर्स वेब’ (Taskaree: The Smuggler’s Web) है. इस सीरीज में इमरान हाशमी ने काफी दमदार किरदार निभाया है, जिसने सभी को हैरान कर दिया है.

तस्करी सीरीज कैसी है?

‘तस्करी: द स्मगलर्स वेब’ (Taskaree: The Smuggler’s Web) सीरीज की बात करें, तो इस सीरीज में एक्टर ने अपनी रोमांटिक हीरो वाली इमेज को बिल्कुल ही अलग कर दिया है. इस वेब सीरीज में इमरान हाशमी ने ‘अर्जुन मीणा’ नाम का रोल प्ले किया है, जो निडरता और अपने कड़क फैसले के लिए जाना जाता है. इस वेब सीरीज में आपको एक्टर का कोई दमदार डायलॉग सुनने के लिए नहीं मिलता है.  उन्होंने अपनी स्क्रीन प्रेजेंस से दर्शकों का दिल जीत लिया है.

तस्करी सीरीज को किसने डायरेक्ट किया था?

आपको बता दें कि इमरान हाशमी की सीरीज ‘तस्करी: द स्मगलर्स वेब’ (Taskaree: The Smuggler’s Web) को ‘स्पेशल 26’ फेम डायरेक्टर नीरज पांडे ने डायरेक्ट किया है. इस सीरीज में आपको भारतीय सीमा कस्टम डिपार्टमेंट के कामकाज को बड़ी ही सादगी के साथ पेश किया गया है. इस सीरीज के हर एक एपिसोड में भर-भरकर सस्पेंस और थ्रिलर देखने को मिलने वाला है.

तस्करी सीरीज को आईएमडीबी पर कितनी रेटिंग मिली?

इमरान की इस वेब सीरीज को आईएमडीबी पर 7.3 की शानदार रेटिंग मिली है. यह सीरीज इन दिनों ओटीटी प्लेटफॉर्म नेटफ्लिक्स पर देखने का प्लान बना सकते हैं. इस सीरीज की खास बात यह है कि यह सीरीज आपको क्लाइमेक्स तक समझ नहीं आती है और आप इसे पूरा देखे बिना नहीं रह सकते हैं.

लाइव विडियो
विज्ञापन
क्रिकेट स्कोर
राशिफल
DELHI Weather
Recent Posts