किसान दिवस की शिकायतों के निस्तारण में तेजी के निर्देश.

मुजफ्फरनगर। किसान दिवस में प्राप्त किसानों की शिकायतों के समयबद्ध निस्तारण को लेकर सोमवार को अपर जिलाधिकारी प्रशासन देश दीपक सिंह की अध्यक्षता में वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से जनपद स्तरीय अधिकारियों के साथ समीक्षा की गई। उप कृषि निदेशक प्रमोद सिरोही ने बताया कि शासन के निर्देशों के अनुसार प्रत्येक माह के तृतीय बुधवार को किसान दिवस आयोजित किया जाता है। इसी क्रम में 19 अगस्त 2026 को जिला पंचायत सभागार में अपर जिलाधिकारी (वि/रा) अनिरुद्ध प्रताप सिंह की अध्यक्षता में किसान दिवस आयोजित हुआ था।

किसान दिवस में पिछली शिकायतों के निस्तारण की जानकारी देने के साथ ही किसानों की ग्राम एवं परगना स्तर से जुड़ी समस्याएं सुनी गई थीं। किसानों से लिखित प्रत्यावेदन भी प्राप्त किए गए थे। सोमवार को हुई समीक्षा बैठक में अधिकारियों से इन शिकायतों की प्रगति की जानकारी ली गई। अपर जिलाधिकारी प्रशासन ने संबंधित विभागों को सभी शिकायतों का नियमानुसार और समयसीमा के भीतर निस्तारण करने के निर्देश दिए। जिन विभागों की ओर से अभी तक शिकायतों के निस्तारण की रिपोर्ट उपलब्ध नहीं कराई गई है, उन्हें 15 सितंबर तक हर हाल में निस्तारण आख्या भेजने के निर्देश दिए गए।

लाइव विडियो
विज्ञापन
क्रिकेट स्कोर
राशिफल
DELHI Weather
Recent Posts