उर्दू प्रतियोगिता में बच्चों ने दिखाया हुनर.

मुजफ्फरनगर। उर्दू बेदारी फोरम मुजफ्फरनगर के तत्वावधान में उर्दू प्रतियोगिता 2026 के अंतर्गत इस्लामिया इंटर कॉलेज में जिला स्तरीय प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। जिला अध्यक्ष मास्टर शहजाद अली ने बताया कि जिले के 28 स्कूलों और कॉलेजों में स्कूल स्तर पर उर्दू प्रतियोगिता आयोजित की गई थी, जिसमें करीब 1200 बच्चों ने प्रतिभाग किया। इनमें विभिन्न ग्रुपों में प्रथम, द्वितीय और तृतीय स्थान प्राप्त करने वाले 197 बच्चों ने जिला स्तरीय प्रतियोगिता में हिस्सा लिया।

प्रतियोगिता का उद्देश्य बच्चों में उर्दू भाषा के प्रति जागरूकता और जिम्मेदारी की भावना विकसित करना तथा उन्हें उर्दू को अपनी शिक्षा और जीवन का हिस्सा बनाने के लिए प्रेरित करना है। फोरम के जनरल सेक्रेटरी औसाफ अहमद अंसारी ने बताया कि 11 नवंबर को आजाद हाई स्कूल रहमतनगर में पुरस्कार वितरण समारोह होगा। जिला स्तरीय प्रतियोगिता के प्रत्येक ग्रुप में प्रथम 10 स्थान प्राप्त करने वाले बच्चों तथा स्कूल स्तर पर प्रथम, द्वितीय और तृतीय स्थान पाने वाले विद्यार्थियों को सम्मानित किया जाएगा।

कार्यक्रम में अफजल, डॉ. फर्रूख हसन, सलामत राही, पूर्व पालिका वाइस चेयरमैन अमीर आजम एडवोकेट, कवि अब्दुल हक शहर और एशिया पब्लिक स्कूल के डायरेक्टर गय्यूर अली सहित गणमान्य लोग शामिल हुए। विभिन्न स्कूलों के प्रबंधकों और प्रतिनिधियों ने भी प्रतिभाग किया। अतिथियों ने विजिटर बुक में विचार दर्ज कर बच्चों को उर्दू के प्रति जागरूक रहने का संदेश दिया।

लाइव विडियो
विज्ञापन
क्रिकेट स्कोर
राशिफल
DELHI Weather
Recent Posts