
सपा-कांग्रेस के बीच गठबंधन तय।
लोकसभा चुनाव से पहले ही विपक्षी दलों के INDI अलायंस का कुनबा एक के बाद एख बिखरता नजर आ रहा है। हालांकि, दूसरी ओर अखिलेश यादव की समाजवादी पार्टी का साथ मिलने से कांग्रेस की उम्मीदों को थोड़ा बल मिला है। अखिलेश ने खुद भी कहा है कि गठबंधन होगा – अंत भला तो सब भला। इस बीच बड़ी खबर आ रही है कि आज बुधवार की शाम सपा और कांग्रेस के बीच लोकसभा चुनाव को लेकर गठबंधन का ऐलान हो सकता है। वहीं, दोनों पार्टियों के बीच सीट शेयरिंग का भी ऐलान होने की संभावना है।
आज शाम को होगी प्रेस कॉन्फ्रेंस
समाजवादी पार्टी प्रमुख अखिलेश यादव ने कहा है कि कांग्रेस और सपा के बीच सीट शेयरिंग को लेकर कोई विवाद नहीं है। जानकारी के मुताबिक, उत्तर प्रदेश में समाजवादी पार्टी और कांग्रेस के बीच सीट बंटवारे को अंतिम रूप दिए जाने के बाद, कांग्रेस के उत्तर प्रदेश प्रभारी अविनाश पांडे और पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष अजय राय आज शाम लखनऊ में एक संयुक्त प्रेस कॉन्फ्रेंस करेंगे।















